स्वास्थ्यवर्धक 9 बेहतरीन हरी पत्तेदार सब्ज़ियां


स्वास्थ्यवर्धक 9 बेहतरीन हरी पत्तेदार सब्ज़ियां

Photo: Shutterstock

बचपन से, हमें बताया जाता है कि हरी सब्ज़ियां खाना चाहिए। अच्छे कारणों से! गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्ज़ियां कई तरह से फायदेमंद हैं। ये विटामिन ए, सी और के के साथ ही बी9 फोलेट की अच्छी स्रोत हैं। इनमें आयरन और कैल्शियम जैसे खनिजों के साथ ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फाइबर तत्व भी होते हैं। ये शक्तिदायक सब्ज़ियां दिल के रोगों, डायबिटीज़ और हाई कॉलेस्ट्रॉल से लड़ने में मददगार हैं। यहां 9 हरी सब्ज़ियों के बारे में बताया जा रहा है जो भारत में उपलब्ध हैं और इन्ें आप अपनी रोज़ की डाइट में शामिल कर सकते हैं:

  1. पालक: पालक के बारे में सभी जानते हैं, यह विटामिन ए, विटामिन सी, फॉलेट और आयरन का खज़ाना है। इसे कच्चा या पकाकर खाया जा सकता है हालांकि कच्चा खाने की सलाह दी जाती है ताकि पोषण पूरा मिल सके।
  2. मेथी: यह भी भारत की प्रचलित सब्ज़ियों में है। मेथी की पत्तियां छोटी और हरी होती हैं जो कई व्यंजनों में डाली जाती हैं। इनमें कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन का भंडार होता है। यह डायबिटीज़ के शिकार लोगों के लिए फायदेमंद है क्योंकि इससे रक्त शर्करा की मात्रा घटती है। शिशुओं को स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दुग्धस्राव के लिए भी यह फायदेमंद है।
  3. कलमी साग: इसका पौधा तालाबों या झीलों में उगता है। इसकी पत्तियां नुकीली और छोटी होती हैं जो तने से जुड़ी होती हैं। इसकी पत्तियों और तने दोनों का सेवन किया जाता है।
  4. मटर साग: यह फाइबर औश्र विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इन्हें फ्राय करके या सलाद के रूप में खाया जाता है।
  5. सरसों का साग: यह पंजाब का लोकप्रिय भोजन है और इसे पालके के साथ मिलाकर भी पकाया जाता है और मक्के की रोटी के साथ खाया जाता है। इसमें विटामिनए, सी, के, फॉलेट और कैल्शियम बहुत होता है।
  6. खट्टा साग: यह दक्षिण भारत में प्रचलित हरी सब्ज़ी है। इसे पकाकर या इसकी चटनी बनाकर खाया जाता है।
  7. बंदगोभी: इसे पत्ता गोभी भी कहते हैं और इस सूची की अन्य सब्ज़ियों के मुकाबले इसका रंग हल्का हरा होता है। इसमें विटामिन सी, के और फाइबर होते हैं। इसे कच्चा खाया जा सकता है, पकाकर भी और दाल में डालकर भी। दाल में उबालकर खाने से प्रोटीन और विटामिन युक्त भोजन हो सकता है।
  8. ब्रोकॅली: इस सब्ज़ी में विटामिन सी के साथ ही अच्छी मात्रा में विटामिन ए, पॉटेशियम और फॉलेट भी होता है। फा्रय करके, पास्ता या करी के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है या डिप करके एक हेल्दी स्नैक के रूप में भी। यह महंगा हो सकता है, क्यों, इसका जवाब मुश्किल है क्योंकि भारत लिंक दुनिया में इसके उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।
  9. कैले: यह एक प्रसिद्ध सुपर फूड है जिसमें विटामिन ए, सी और के होता है जो सलाद, सूप और फ्राय डिश में उपयोग किया जाता है। इसके एंटिऑक्सीडेंट्स और पोषण का लाभ लेने के लिए सेहत के प्रति तत्पर कुछ लोग इसका सेवपन स्मूदी के साथ करते हैं। हालांकि यह भारत में आसानी से उपलब्ध नहीं है लेकिन अब कहीं-कहीं मिलने लगा है।

यदि आप इस लेख में दी गई सूचना की सराहना करते हैं तो कृप्या फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक और शेयर करें, क्योंकि इससे औरों को भी सूचित करने में मदद मिलेगी ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *